KORBA : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

          कोरबा (BCC NEWS 24): भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीक से आमजन तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता एवं सहमति से विवादों के समाधान को बढ़ावा देने के  उद्देश्य   से समाधान समारोह ( विशेष  लोक अदालत) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह 21 अप्रैल से आरंभ होकर 21, 22, एवं 23 अगस्त को विशेष   लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को किया जायेगा। इस दौरान सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा। सुलह वार्ता की प्रक्रिया 21 अपै्रल से ही प्रारंभ हो चुकी है। इस समाधान समारोह का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन करना है। अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और आपसी सहमति से समाधान की दिशा में प्रयास करें। सुलह बैठकों में पक्षकार सशरीर अथवा आभासी माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इन बैठकों में प्रषिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति के अधिकारी सहयोग प्रदान करेंगे।

          अपने मामलों को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टाॅप सेंटर (वार रूम) के संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116464 तथा सी.आर.पी. निदेशक संपर्क नंबर 011-23115652, 011-23116465 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त वन स्टाॅप सेंटर (कक्ष संख्या 806 एवं 808 बी ब्लाॅक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) के लैंडलाइन नंबर- 7759299134 में संपर्क किया जा सकता है।



                    Hot this week

                    KORBA : एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

                    कोरबा (BCC NEWS 24): सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम...

                    Related Articles

                    Popular Categories