बिहार: सम्राट कैबिनेट का विस्तार- निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, गृह विभाग अपने पास रखेंगे CM, स्वास्थ्य विभाग देखेंगे नीतीश के लाल, विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय, बीजेपी ने 3 पुराने चेहरों को किया ड्रॉप, सीनियर लीडर मंगल पांडे को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है

              पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के 22 दिन बाद गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग समेत 6 विभाग अपने पास रखे हैं।

              डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन विभाग संभालेंगे। वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है।

              निशांत पहली बार मंत्री बने हैं और फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिथिलेश तिवारी संभालेंगे। शिक्षा विभाग पहली बार बीजेपी के खाते में गया है।

              पटना के गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने शपथ ली। नई कैबिनेट में बीजेपी से 15, जेडीयू से 13, LJP(R)-2, HAM और RLM से एक-एक मंत्री शामिल हैं। निशांत पहली बार मंत्री बने हैं। फिलहाल वे किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

              कैबिनेट में 8 नए चेहरे

              25 मिनट चले इस कार्यक्रम में एक साथ 5-5 विधायकों ने शपथ ली। पहली बार में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह, और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली।

              इसके साथ ही सम्राट कैबिनेट में कुल 34 मंत्री हो चुके हैं। JDU कोटे से 2 डिप्टी CM मुख्यमंत्री के साथ पहले ही शपथ ले चुके हैं।

              समारोह में PM मोदी भी शामिल हुए हैं। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया। मंच पर उनसे हाथ मिलाया, इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम का कंधा पकड़कर हिला दिया।

              कार्यक्रम की शुरुआत में सीधे राष्ट्रगान बजाया गया, जबकि प्रोटोकॉल के हिसाब से पहले राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बजाया जाना था। दो बार बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली है, खबर है कि पार्टी में उन्हें बड़ी जगह दी जाएगी।

              शपथ ग्रहण और उसके बाद की कुछ तस्वीरें…

              नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वो पहली बार मंत्री बने हैं।

              नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। वो पहली बार मंत्री बने हैं।

              PM मोदी ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया और हाथ मिलाया।

              PM मोदी ने नीतीश कुमार को अपने पास बुलाया और हाथ मिलाया।

              इसके बाद नीतीश कुमार ने PM मोदी का कंधा पकड़कर हिला दिया।

              इसके बाद नीतीश कुमार ने PM मोदी का कंधा पकड़कर हिला दिया।

              मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े हाईलाइट्स

              • JDU से 3 नए चेहरे- निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता।
              • बीजेपी से 4 नए चेहरे- मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र।
              • सम्राट सरकार का जातीय समीकरण- EBC- 9, OBC-9, दलित-7, सवर्ण-9 और मुस्लिम-1।
              • सम्राट कैबिनेट में 5 महिला मंत्री, इनमें सबसे ज्यादा जदयू से 3 मंत्री हैं।
              • शपथ ग्रहण के लिए गांधी मैदान में 3 स्टेज बनाए गए थे।
              • बीजेपी ऑफिस के बाहर हरे राम-हरे कृष्ण का भजन-कीर्तन।
              • पटना में पोस्टर लगे- भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।

              बीजेपी ने 3 चेहरों को ड्रॉप किया

              सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें 5 नए चेहरे हैं, वहीं तीन पुराने लोगों को इस बार मौका नहीं मिला। इनमें बीजेपी के सीनियर लीडर मंगल पांडेय, बेगूसराय के बछवाड़ा से विधायक सुरेंद्र मेहता और प. चंपारण से नारायण प्रसाद का नाम शामिल है। मंत्री पद नहीं मिलने के बाद मंगल पांडे को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पूर्व मंत्री नितिन नवीन की टीम में शामिल होंगे। खबर है कि मंगल पांडे को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। साथ ही यूपी चुनाव में प्रभारी भी बनाए जा सकते हैं।

              अब शपथ ग्रहण से पहले की कुछ तस्वीरें…

              मंच पर निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के पैर छुए।

              मंच पर निशांत कुमार ने नीतीश कुमार के पैर छुए।

              पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ, जहां समर्थकों ने फूलों की बारिश की।

              पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक प्रधानमंत्री का रोड शो हुआ, जहां समर्थकों ने फूलों की बारिश की।

              पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा सख्त है, मेटर डिटेक्टर से जांच की जा रही है।

              पटना के गांधी मैदान में सुरक्षा सख्त है, मेटर डिटेक्टर से जांच की जा रही है।

              पटना के गांधी मैदान के पास एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है- ‘भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।’

              पटना के गांधी मैदान के पास एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है- ‘भगवामय, अंग, बंग और कलिंग।’

              पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर के पास लंबा जाम लगा है।

              पटना के कुम्हरार में बापू परीक्षा परिसर के पास लंबा जाम लगा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026-विश्वास, विकास और समाधान का उत्सव

                              हादसे के बाद थमी रफ्तार को मिला सहारा, ट्राइसाइकिल...

                              रायपुर : आदिवासी किसान रैनु राम को मिला अपनी भूमि का अधिकार

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन...

                              Related Articles

                              Popular Categories