रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : शिविर में छिंदभोग निवासी सुनील कुमार का बना लर्निंग लाइसेंस

            समय और पैसे की हुई बचत

            रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार का आयोजन आम नागरिकों के लिए राहत और सुविधा का माध्यम बनता जा रहा है। दूर-दराज़ के गांवों तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की इस पहल ने लोगों के जीवन को सरल बना दिया है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम गंगद्वारी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में एक हितग्राही ने अपना टू और फोर व्हीलर लर्निंग लाइसेंस बनवाकर शासन की इस पहल की सराहना की। ग्राम छिंदभोग निवासी हितग्राही सुनील कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में बिना अनावश्यक दौड़-भाग के आसानी से उनका लाईसेंस बन गया, जिससे उन्हें शहर जाने की आवश्कता नहीं पड़ी। साथ ही समय और पैसे दोनों की बचत हुई। हितग्राही सुनील कुमार ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच रहा है। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिल रही है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। हितग्राही ने सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन वास्तव में जनसेवा की भावना को साकार करते हैं।


                          Hot this week

                          रायपुर : छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता

                          भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए मुख्यमंत्री...

                          Related Articles

                          Popular Categories