राजस्थान: कुत्तों के हमले से 2 साल की बच्ची की मौत, नोच-नोचकर मार डाला, पिता के पास सो रही थी मासूम, उठाकर 50 मीटर दूर ले गए कुत्ते

          राजस्थान: प्रदेश के झालावाड़ में कुत्तों के हमले में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास एक अस्थायी टेंट के बाहर हुई।

          बच्ची पिता के साथ टेंट के बाहर सो रही थी। तभी 3-4 कुत्ते अचानक वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर ले गए।

          आहट सुनकर पिता उठे तो बच्ची गायब थी। पिता बच्ची को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला था।

          पिता ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया और तुरंत एसआरजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

          बेटी की मौत के बाद उसके शव को गोद में लेकर रोते हुए पिता।

          बेटी की मौत के बाद उसके शव को गोद में लेकर रोते हुए पिता।

          काम की तलाश में आया था परिवार

          बच्ची गोरी के पिता राजूलाल मूल रूप से बारां जिले के भंवरगढ़ के रहने वाले हैं। वे करीब डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे।

          वे भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे। शादी-ब्याह में ढोल बजाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

          इसी अस्थायी टेंट के बाहर 2 साल की बच्ची पिता के साथ सो रही थी।

          इसी अस्थायी टेंट के बाहर 2 साल की बच्ची पिता के साथ सो रही थी।

          5 दिन पहले मां ने दिया था बेटी को जन्म

          जानकारी के अनुसार, गोरी की मां मनीषा ने 5 दिन पहले एसआरजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। नवजात की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया है। वहीं मनीषा की भी हालत कुछ ठीक नहीं है।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। दर्जनों कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

          एसआरजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शहर में बालाजी की छतरी के पास बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

          एसआरजी अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शहर में बालाजी की छतरी के पास बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।



                    Hot this week

                    रायपुर : नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

                    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन...

                    Related Articles

                    Popular Categories