रायपुर : 20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त

          आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज

          रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जोब अंतर्गत ग्राम खोभा में आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए 20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

          कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम खोभा निवासी लकेश्वर पुर्राम के रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी में पॉलीथीन में भरकर रखी गई 40 नग हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की गई, जिसमें प्रत्येक पॉलीथीन में 500-500 एमएल शराब भरी हुई थी। कुल जब्त शराब की मात्रा 20 बल्क लीटर पाई गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। 



                    Hot this week

                    रायपुर : नागपंचमी पर अंबिकापुर में भव्य दंगल कुश्ती प्रतियोगिता

                    सरगुजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पर्यटन...

                    Related Articles

                    Popular Categories