रायपुऱ : सुशासन तिहार : धरमजयगढ़ के हाटी शिविर में उमड़ा जनसैलाब

              926 आवेदनों का हुआ त्वरित समाधान

              19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

              17 पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित

              रायपुऱ (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ अब जनविश्वास का महाअभियान बन चुका है। इसी कड़ी में आज धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम हाटी में आयोजित क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शासन और प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार पहुँचा। शिविर में 19 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, जहाँ कुल 926 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया।

              शिविर की प्रमुख उपलब्धियां और त्वरित सेवाएं

              सामुदायिक भवन हाटी में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया। एग्रीस्टैक पंजीयन, आधार कार्ड अपडेशन, ई-श्रम कार्ड और महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी जैसी सुविधाएं तत्काल प्रदान की गईं। अविवादित नामांतरण, जाति प्रमाण-पत्र वितरण और राशन कार्ड से संबंधित प्रकरणों का समाधान किया गया। आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड निर्माण के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

              हितग्राहियों को मिली राहत की सौगात

              शिविर में जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ वितरित किया गया। दिव्यांग एवं नागरिकों को समाज कल्याण विभाग द्वारा गुरवारी (बरबसपुर), कुंती बाई (बेहरामार) और मदनसिंह राठिया को सेटेबल वॉकिंग स्टिक तथा साधुराम बेक को ब्लाइंड स्टिक प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के 05 सफल हितग्राहियों को प्रोत्साहन स्वरूप दीवार घड़ी भेंट की गई। वहीं मनरेगा के तहत श्रीमती विलास राठिया को आजीविका हस्तांतरण प्रमाण-पत्र सौंपा गया। कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा 16 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण और 5 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

              सामाजिक परिवर्तन 17 पंचायतें बाल विवाह मुक्त

              शिविर का एक गौरवशाली पहलू यह रहा कि यहाँ 17 ग्राम पंचायतों को औपचारिक रूप से ‘बाल विवाह मुक्त’ घोषित किया गया, जो क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक जागरूकता का परिचायक है।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का आजीविका मॉडल देशभर के लिए प्रेरणादायी – केंद्रीय राज्य मंत्री पासवान

                              ’केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान सेरीखेड़ी में अजा परियोजना...

                              रायपुर : रेत और चूनापत्थर से भरे 3 हाईवा जब्त

                              एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला जाएगारायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

                              165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए...

                              Related Articles

                              Popular Categories