महाराष्ट्र: पालघर में उधारी के पैसों के लिए 24 साल के इंजीनियर की हत्या, नीले ड्रम में मिली सड़ी-गली लाश; महिला नर्स और उसका भाई गिरफ्तार, पति समेत 2 आरोपी फरार

              महाराष्ट्र: प्रदेश के पालघर में नीले ड्रम में मिली सिविल इंजीनियर की लाश के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 साल के अरबाज खान की हत्या उधारी के पैसे मांगने पर की गई थी।

              इस मामले में एक महिला नर्स और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 5 अप्रैल की है, जब विरार फाटा इलाके के नाले में ड्रम में भरी सड़ी-गली लाश मिली थी।

              मृतक ठाणे का रहने वाला था और डोंबिवली की एक निजी कंपनी में काम करता था।

              क्या था पूरा मामला

              पुलिस के मुताबिक, अरबाज का महजबीन शेख नाम की नर्स से रिलेशन था। उसने उसे कुछ पैसे उधार दिए थे। पिछले कुछ समय से वह पैसे वापस मांग रहा था, इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

              3 अप्रैल को अरबाज काम से मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन ट्रेस की।

              जांच के दौरान 5 अप्रैल को विरार फाटा इलाके के नाले से उसका शव मिला। शव को नीले ड्रम में डालकर फेंका गया था। परिवार ने उसकी पहचान अरबाज के रूप में की।

              इसी बीच, पुलिस को जांच में महजबीन शेख का नंबर मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

              पति-भाई के साथ मिलकर हत्या की

              महजबीन ने बताया कि उसने अपने पति, भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अरबाज को वसई के सुनसान इलाके में पैसे देने के बहाने बुलाया। वहां उसके हाथ-पैर बांधकर पीवीसी पाइप से पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

              इसके बाद शव को नीले ड्रम में भरकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने महजबीन और उसके भाई तारीख शेख को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का पति और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों (ढोल) का झुंड

                              ’वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में संरक्षण प्रयासों...

                              रायपुर : रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

                              मुख्यमंत्री ने रामगढ़ पहुँचकर निहारी सीताबेंगरा की प्राचीन विरासतजोगीमारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories