महाराष्ट्र: मुंबई-अहमदाबाद NH पर ट्रक-कंटेनर की जबरदस्त भिड़ंत, 13 की मौत, 25 घायल; ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, सभी सगाई कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे

        महाराष्ट्र: प्रदेश के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

        जानकारी के मुताबिक डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में जा रहे थे। इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

        टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

        हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

        हादसे के बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गए। गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

        हादसे के बाद स्थानीय लोग भी पहुंच गए। गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

        हादसे में घायल बच्चे को ले जाते परिजन।

        हादसे में घायल बच्चे को ले जाते परिजन।

        ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर भी पलट गया।

        ट्रक से टक्कर के बाद कंटेनर भी पलट गया।

        इसी ट्रक में बैठकर लोग सगाई में जा रहे थे।

        इसी ट्रक में बैठकर लोग सगाई में जा रहे थे।

        घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

        हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में हादसे की वजह ट्रक ओवरलोड, तेज स्पीड और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है।

        मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया। में मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।



                Hot this week

                KORBA : सेवा सेतु शिविर में 12 स्कूली बच्चों को मिले जाति प्रमाण पत्र

                पाली के सैला में आयोजित शिविर में शिक्षा विभाग...

                Related Articles

                Popular Categories