रायपुर : सुशासन तिहार बना जीवन सुरक्षा का मजबूत आधार

          श्याम नारायण दत्ता ने आयुष्मान कार्ड को बताया ‘संजीवनी बूटी’

          रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन के जीवन में भरोसे, सुरक्षा और राहत का नया अध्याय लिख रहा है। दुर्ग जिले में 1 मई से लगातार आयोजित किए जा रहे जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में  रिसाली नगर निगम क्षेत्र के मरोदा स्टेशन समीप आयोजित शिविर एक जरूरतमंद परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर आया। आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे स्थानीय निवासी श्री श्याम नारायण दत्ता के चेहरे पर उस समय खुशी झलक उठी, जब जिला प्रशासन की त्वरित कार्यप्रणाली से मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। दुर्ग (ग्रामीण) विधायक श्री ललित चंद्राकर, दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर एवं आईजी दुर्ग संभाग श्री अशोक शांडिल्य के हाथों उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क उपचार सुविधा वाला कार्ड प्रदान किया गया।

          आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के बाद भावुक हुए श्री श्याम नारायण दत्ता ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए गंभीर बीमारी के समय इलाज का खर्च सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान कार्ड उनके परिवार के लिए किसी ‘संजीवनी बूटी’ से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें विश्वास है कि जरूरत पड़ने पर बेहतर उपचार बिना आर्थिक बोझ के प्राप्त किया जा सकेगा। सुशासन तिहार के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों का शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।



                    Hot this week

                    Related Articles

                    Popular Categories