रायपुर : समाधान शिविर बना सहारा, पायल कश्यप का बना राशनकार्ड

          परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का भरोसा

          रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर के माध्यम से गांव स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान होने से लोगों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। समाधान शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली में आयोजित समाधान शिविर कई जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत और विश्वास का केंद्र बनकर सामने आया। इसी शिविर में नवागांव निवासी पायल कश्यप की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ और उनका राशन कार्ड बन गया। राशन कार्ड मिलने के बाद पायल और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

          पायल कश्यप ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार के लिए नियमित रूप से खाद्यान्न की व्यवस्था करना कठिन हो रहा था। राशन कार्ड नहीं होने से शासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। कई बार प्रयास करने के बावजूद प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, लेकिन समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनकी समस्या का त्वरित निराकरण किया। शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद पायल कश्यप का राशन कार्ड बनाकर उन्हें सौंपा गया। राशन कार्ड मिलने से अब उनके परिवार को शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल सकेगा। पायल कश्यप ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं अब वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर ने उनकी बड़ी चिंता दूर कर दी है। 



                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories