रायपुर : समाधान शिविर में साकार हुआ पक्के घर का सपना

        सुकली के विवेक दास मानिकपुरी को मिला चाबी, चेहरे पर दिखी मुस्कान

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित समाधान शिविर का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के साथ ही सुशासन को और सशक्त बनाना है। सुशासन तिहार समस्याओं के निराकरण का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करने का अभियान बनता जा रहा है। इसी तारतम्य में मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम सुकली में आयोजित समाधान शिविर में श्री विवेक दास मानिकपुरी को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी प्रदान की गई, इससे विवेक दास के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कभी कच्चे घर और बारिश के दिनों की चिंता में जीवन गुजारने वाले ग्राम सुकली निवासी विवेक दास के पक्के आवास का सपना साकार हो गया है।

        समाधान शिविर में उन्हें पक्के आवास की चाबी सौंपते ही उनके चेहरे पर संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक उठा। वर्षों से सुरक्षित और स्थायी घर का सपना संजोए विवेक दास मानिकपुरी ने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। आर्थिक तंगी के कारण परिवार को बारिश, ठंड और गर्मी में असुविधाओं के बीच जीवन यापन करना पड़ता था। लेकिन शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासन की संवेदनशील पहल ने उनकी जिंदगी बदल दी।

        समाधान शिविर में अधिकारियों द्वारा जैसे ही उन्हें आवास की चाबी सौंपी गई, उनकी आंखें खुशी से चमक उठीं। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह सकेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं। ग्रामीणों ने भी समाधान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है। शिविर के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने से लोगों में शासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। 



                Hot this week

                रायपुर : 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

                रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन, बलौदाबाजार में खुलेगा डाइटरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories