रायपुर : सुशासन तिहार बना ग्रामीणों के लिए वरदान

              अब गांव में ही मिल रही त्वरित सरकारी सेवाएं, 30 मिनट में बना लर्निंग लाइसेंस

              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए सुविधा और भरोसे का नया केंद्र बनते जा रहे हैं। मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की सेवाएं गांव में ही सरल और त्वरित रूप से उपलब्ध कराई गईं। पहले जहां छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए ग्रामीणों को कई बार तहसील, जिला कार्यालय या शहर के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब शिविरों के माध्यम से प्रशासन लोगों तक सीधे पहुंचकर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने की सुविधा लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

              उषाड़ निवासी श्री उदय सिंह सोनवानी भी इसी उम्मीद के साथ शिविर पहुंचे थे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि हल्के निजी वाहन के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर स्थल पर ही बनाए जा रहा है। उन्होंने तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी की। उदय सिंह को लगा था कि लाइसेंस बनने में लंबा समय लगेगा, लेकिन विभाग की सुव्यवस्थित व्यवस्था और कर्मचारियों की तत्परता ने उनकी सोच बदल दी। महज 30 मिनट के भीतर उनका लर्निंग लाइसेंस तैयार होकर उनके हाथ में था। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद उदय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले लाइसेंस बनवाने के लिए शहर जाना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। अब गांव में ही बिना किसी परेशानी और भागदौड़ के इतनी जल्दी सेवा मिलना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव रहा।

              शासन की इस पहल की उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इससे लोगों का सरकारी व्यवस्थाओं पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है। शिविर में अन्य कई आवेदकों को भी मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किए गए। परिवहन विभाग की त्वरित और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : बस्तर में शुरू होगी आधुनिक खेल अकादमी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिवासी बहुल बस्तर जिले में...

                              रायपुर : ऐतिहासिक जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल के संरक्षण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में पहल

                              स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्कूल का किया अवलोकन रायपुर...

                              रायपुर : अवैध रेत परिवहन के मामलेे में 4 वाहन जब्त

                              1.22 लाख रुपए जुर्माना प्रस्तावितरायपुर (BCC NEWS 24): अवैध...

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का सेतु

                              मुड़गांव जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति...

                              Related Articles

                              Popular Categories