KORBA : भूविस्थापित श्रमिक सहकारी समिति चारपारा कोहड़िया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी

            कोरबा (BCC NEWS 24): भूविस्थापित श्रमिक सहकारी समिति चारपारा कोहड़िया पंजीयन क्रमांक 3425 विकासखंड कोरबा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है रिटर्निंग अधिकारी श्री दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 29 मई 2026 को सुबह 11 बजे से अपरांह 03 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा।  विशेष   साधारण सम्मिलन में मतदान 04 जून को सुबह 11 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना की जायेगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया 09 जून 2026 को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक समिति कार्यालय में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए समिति के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories