KORBA : विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

            कोरबा (BCC NEWS 24): 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय कटघोरा और करतला के न्यायाधीशगण की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। आगामी विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 व नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्ररकणों को चिन्हाकिंत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा प्रकरणों में पक्षकारों को सूचित कर प्री-सिटिंग के माध्यम से प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण किये जाने पर जोर दिया गया है तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी विशेष लोक अदालत व नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है तथा न्यायाधीशगण को विशेष लोक अदालत एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु न्यायालयीन प्रक्रियाओं में त्वरित गति से कार्यवाही सम्पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा सु़श्री मयुरा गुप्ता ने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों के आधार पर संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी किये जाना सुनिश्चित किया जा रहा है तथा संबंधित विभागो को भी पत्राचार किया जा चुका है। कु0 डिम्पल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा बताया गया है कि स्पेशल लोक अदालत के सफल आयोजन व क्रियान्वयन हेतु बैंक व फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्तागणों के साथ पुनः बैठक आयोजित की जावेगी। जिससे अधिक से अधिक चेक बाउंस के प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।


                          Hot this week

                          KORBA : कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित

                          एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत...

                          KORBA : चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना

                          कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को सतर्क रहने और...

                          Related Articles

                          Popular Categories