रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से तोषण यादव के जीवन में आईं खुशियां

              कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर बना नई उम्मीद की मिसाल

              सुशासन तिहार शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं का सीधा लाभ

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित जनहितैषी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम डिलापहरी निवासी श्रीमती तोषण यादव के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना नई उम्मीद और खुशियां लेकर आई है। कभी जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर उनका परिवार आज अपने पक्के और सुरक्षित घर में सम्मानजनक जीवन जी रही है।

              जर्जर कच्चे मकान की दिक्कतों से मिली मुक्ति

              श्रीमती तोषण यादव ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि पहले उनका कच्चा मकान काफी जर्जर हो चुका था। विशेषकर बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने के कारण घर की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती थी और पूरे परिवार को रतजगा करने पर मजबूर होना पड़ता था। मकान की असुरक्षित स्थिति के कारण हमेशा अनहोनी की चिंता बनी रहती थी। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए संबल बनकर सामने आई, जिसके तहत स्वीकृत राशि से आज उनका सुंदर और पक्का आशियाना बनकर तैयार हो गया है।

              पक्के घर से बढ़ा सुरक्षा, सुविधा और सम्मान

              श्रीमती तोषण यादव ने बताया कि पक्का मकान बनने से उनके परिवार को समाज में सुरक्षा, सुविधा और सम्मान मिला है। अब परिवार के पांच सदस्य एक बेहतर और सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अब उन्हें बारिश, अत्यधिक गर्मी या अन्य मौसम संबंधी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। पक्का घर होने से पूरे परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने भविष्य को लेकर अधिक आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।

              जरूरतमंद परिवारों से योजना का लाभ लेने की अपील

              श्रीमती यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना ने हमारे जैसे कई परिवारों की जिंदगी बदल दी है। मेरी सभी पात्रता रखने वाले जरूरतमंद परिवारों से अपील है कि वे आगे आएं और शासन की इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठाएं।

              सुशासन तिहार शिविरों की सराहना

              श्रीमती तोषण यादव ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2026 शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही स्थान पर बेहद आसानी से मिल रहा है। इससे समय की बचत हो रही है और दफ्तरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिली है। उन्होंने अपने परिवार को नया जीवन और पक्के घर का आधार प्रदान करने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के समाधान और जागरूकता का प्रभावी मंच

                              जैविक खेती और जल संरक्षण अपनाने किया आह्वानरायपुर (BCC...

                              रायपुर : बलौदाबाजार में 18 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories