ओटावा: केरल के 27 वर्षीय ऋषिकेश कोलोथ की कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में ब्लैक बियर के हमले में मौत हो गई। ऋषिकेश UFC फाइटर बनने का सपना लेकर तीन साल पहले कनाडा गए थे। वे जल्द ही वैंकूवर में बॉक्सिंग कोच के तौर पर काम शुरू करने वाले थे।
ऋषिकेश नॉर्डबाय लेक के पास स्थित जू बे यूरेनियम एक्सप्लोरेशन साइट पर कॉन्ट्रैक्ट टेक्नीशियन के तौर पर काम कर रहे थे। 8 मई को साइट पर ब्लैक बियर ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बाद में भालू को गोली मार दी।
ऋषिकेश के बड़े भाई अर्जुन कोलोथ ने बताया कि उनका सपना UFC में फाइट करना था। उन्होंने भारत और कनाडा में करीब 10 साल तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी। वे जून से वैंकूवर में बॉक्सिंग कोच की नौकरी शुरू करने वाले थे।
वन्यजीव अधिकारियों के मुताबिक, इस समय हाइबरनेशन से बाहर आने के बाद भालू खाने की तलाश में ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं। सस्केचेवान सरकार ने हमले वाले दिन ही लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की थी।

(Bureau Chief, Korba)




