केरलम: शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, लाइटर-सिगरेट से पैर जलाए, शरीर पर 51 चोटों के निशान, मां और लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार

            केरलम: तिरुवनंतपुरम जिले के नेडुमंगड में लगातार शारीरिक प्रताड़ना और मारपीट से एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे की मां अखिला (24) और उसके लिव-इन पार्टनर अश्कर (31) को 31 मई को गिरफ्तार किया है। बच्चे का नाम अर्शित था।

            आरोपी अशकर 29 मई की शाम बच्चे को गंभीर हालत में तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि बच्चे के गले में खाना फंस गया था, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही मिनटों बाद उसकी मौत हो गई।

            पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे के शरीर पर कुल 51 चोटों के निशान थे। पैरों पर सिगरेट और लाइटर से जलाने के निशान मिले। निजी अंगों पर भी चोटें थीं। मौत का कारण गंभीर इंटरनल ब्लीडिंग बताया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

            केरलम पुलिस 31 मई को आरोपी अश्कर को उसके किराए के घर पर लेकर गई, जहां बच्चे के साथ मारपीट हुई थी।

            केरलम पुलिस 31 मई को आरोपी अश्कर को उसके किराए के घर पर लेकर गई, जहां बच्चे के साथ मारपीट हुई थी।

            बच्चे का सिर दीवार पर मारता था आरोपी

            जांच में सामने आया कि बच्चे के बायोलॉजिकल पिता की 2024 में मौत हो चुकी है। अखिला अपने बच्चे के साथ लिव-इन पार्टनर अश्कर के साथ रहती थी। इस दौरान अश्कर बच्चे को प्रताड़ित करता रहा।

            अश्कर बच्चे का सिर दीवार पर मारता था। उसने कई बार बच्चे के पैर लाइटर और सिगरेट से जलाए। मां को इसकी जानकारी थी, लेकिन उसने अपने पार्टनर को रोकने की कोशिश नहीं की। न ही पुलिस में उसके खिलाफ कोई शिकायत की।

            दो हफ्ते पहले बच्चे के हाथों पर पट्टियां बंधी थीं

            दो हफ्ते पहले आरोपी मां बच्चे को गोद में लिए एक व्लॉगर के वीडियो में रिकॉर्ड हुई थी। तब बच्चे के दोनों हाथ टूटे हुे थे। हाथों पर प्लास्टर चढ़ा था। व्लॉगर के पूछने पर मां ने कहा था कि बच्चा साइकिल से गिर गया था।

            लेकिन पुलिस को शक है कि उसके मारपीट के दौरान बच्चे के हाथ टूट गए थे। बच्चे की मौत के समय उसकी मां तमिलनाडु में एक डांस कार्यक्रम में गई हुई थी। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

            वीडियो में मां बच्चे को गोद में लिए हंस रही थी।

            वीडियो में मां बच्चे को गोद में लिए हंस रही थी।

            बच्चे की नानी ने पहले ही जताया था शक

            बच्चे की नानी रीना ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें पहले से ही अश्कर पर शक था। उन्होंने कई बार अपनी बेटी से बच्चे को उनके पास छोड़ने की गुजारिश की थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

            रीना का आरोप है कि जब उन्होंने बच्चे की पट्टियों वाली तस्वीर देखी, तब भी उन्हें लगा था कि अश्कर ने उसे मारा होगा। उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन उस पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई।

            अशकर पर अपनी पत्नी से भी घरेलू हिंसा के आरोप

            आरोपी अश्कर की पहली पत्नी की मां ने भी उस पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि शादी के दौरान अश्कर उनकी बेटी को बुरी तरह पीटता था और उसका सिर दीवार से टकराता था। पुलिस का कहना है कि अश्कर के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। हालांकि उसके पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जाएगी।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories