रायपुर : किसान तेजी से अपना रहे वैज्ञानिक खेती, नैनो उर्वरकों से बढ़ रही उत्पादकता

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के किसान आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों को तेजी से अपना रहे हैं। कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों का बढ़ता उपयोग किसानों को बेहतर उत्पादन के साथ लागत में कमी का लाभ प्रदान कर रहा है। नैनो उर्वरक फसलों को संतुलित पोषण उपलब्ध कराने के साथ उर्वरक प्रबंधन को अधिक प्रभावी, किफायती और पर्यावरण अनुकूल बना रहे हैं।

              इन उन्नत तकनीकों के उपयोग से किसानों को कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि और कृषि को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। आधुनिक तकनीक आधारित कृषि न केवल खेती को लाभकारी बना रही है, बल्कि किसानों की समृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान कर रही है।

              जशपुर जिले में भी किसानों को कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा किसानों को नवीन तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के साथ आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे जिले में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : रेत के अवैध उत्खनन के मामले में तीन ट्रैक्टर जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में रेत के...

                              रायपुर : उल्लास साक्षरता केंद्र का छठवां बैच शुरू : 90 पुनर्वासित युवा बनेंगे साक्षर

                              उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से शिक्षा की मुख्यधारा से...

                              Related Articles

                              Popular Categories