KORBA : सेवानिवृत्ति नौकरीपेशा व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पडाव – आयुक्त

              नगर पालिक निगम कोरबा के सेवानिवृत्त हुये अधिकारी कर्मचारियों का किया गया सम्मान

              कोरबा (BCC NEWS 24): आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय में हाल ही में निगम के सेवानिवृत्त हुये अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुये कहा कि सेवानिवृत्ति एक नौकरीपेशा व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण पडाव है, जहॉं पर वह नौकरी के दायित्व से मुक्त होकर अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों को और      अधिक सक्रियता व अधिक समय देकर निर्वहन करने के लिये आगे बढ़ता है तथा अपने पारिवारिक व सामाजिक  दायित्वों का निर्वहन करता है। उन्होने इन अधिकारी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुये कहा कि आप समयाभाव के कारण जो शौक पूरा नहीं कर पाएं, उन्हें पूरा करिए तथा घर, परिवार व समाज को अपना पूरा समय दीजिए। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में बुधवार को निगम के हाल ही में सेवानिवृत्त हुये अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन कार्यालयीन समय के पश्चात किया गया, वर्ष 2026 में वर्तमान तक निगम के 16 अधिकारी कर्मचारी निगम की सेवा से निवृत्त हो चुके हैं। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने इन अधिकारी कर्मचारियों को शाल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिये अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने इन सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दी गई सेवाओं एवं उनकी गहन कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुये शायराना अंदाज में कहा कि ’’ आप सबके साथ वक्त कैसे बीता, पता ही न चला, आपने दिल कैसे जीता पता ही न चला ’’ आयुक्त श्री पाण्डेय ने आगे कहा कि निगम के कार्य अन्य विभागों के कार्येा से थोड़ा हटके होते हैं, हम और आप शहर के लिये, यहॉं की नागरिक सेवाओं के लिये काम करते हैं, हमारे कार्यो का सीधा प्रभाव शहर पर तथा शहरवासियों पर पड़ता है, हम उस स्थान पर जाकर भी अपना कार्य करते है, जहॉ साधारणतया अन्य लोग जाने में परहेज करते हैं कि वहॉं मत जाओ, वहॉं गंदगी है किन्तु हम उसी गंदगी को साफ करते हैं, ताकि शहर की स्वच्छता बनी रहे, हम लोगों को सुगम रूप स सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहे इसके लिये कार्य करते हैं, उन्होने कहा कि मुझे गर्व है कि नगर पालिक निगम केारबा के अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित हैं तथा पूरी निष्ठा के साथ सौपे गये दायित्वों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त द्वय नीरज कौशिक एवं पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह तथा सहायक ग्रेड-2 हेमंत गभेल ने भी सम्मान समारोह को संबोधित किया तथा सेवानिवृत्त साथियों को अपनी शुभकामनाएं दी, वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला के द्वारा किया गया।

              इन कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

              वर्तमान में नगर निगम केारबा के 16 अधिकारी कर्मचारी सेवा से निवृत्त हुये हैं, जिन्हें सम्मानित करने सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, कुछ अधिकारी कर्मचारी अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये, वहीं जिन कर्मचारियों को आज सम्मानित करते हुये उन्हें निगम से विदाई दी गई, उनमें पी.जी.गोस्वामी, लाल मोहम्मद, बलराम प्रसाद चौहान, सूरज सहदेव, वैंकट रमैया, दुकालू यादव, उज्जैनकुमार कुर्रे, मानसाय कंवर, चुन्नीलाल, टी.बाल चनैया, किस्पाराव आदि   शामिल थे। सम्मान समारोह के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक व पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, एन.के.नाथ, राकेश मसीह, लीलाधर पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, पीयूष राजपूत, रमेश सूर्यवंशी, गुलिस्ता साहू, अंजूलता तिग्गा, विनोद गोंड़, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे, शैलेन्द्र नामदेव, अरविंद वानखेडे़, उत्तम साहू, शांतिलाल सोनी, हेमंत गभेल, बनवारी शर्मा, अरविंद पाण्डेय, अरूण वर्मा, हिमांशु राठौर, दीनदयाल साहू, नीलाम्बर यादव, सरस देवांगन, दिवाकांत जायसवाल, संजय सिंह ठाकुर, सीताराम पटेल, मनोज श्रीवास आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें 


                              Hot this week

                              KORBA : 35 करोड़ रू. के निर्माण, स्वच्छता कार्यो सहित अन्य विविध कार्यो को स्वीकृति प्रदान की एम. आई. सी. ने

                              महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय...

                              KORBA : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना

                              कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा प्रयास आवासीय...

                              KORBA : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076

                              कन्हैया लाल टेवानी को मिली राहत, मोहल्ले में फिर...

                              Related Articles

                              Popular Categories