लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट ने जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का के मुख्य आतिथ्य में जिला आयुर्वेद कार्यालय निहारिका कोरबा में कार्यक्रम आयोजित कर 60 आयुष चिकित्सकों को सम्मानित कर मनाया डॉक्टर्स डे

            डॉक्टर धरती पर साक्षात ईश्वर का प्रतिरूप- डॉ.श्वेता एक्का

            डॉक्टर्स का सम्मान, उनके मरीजो के चेहरे पर मुस्कान- डॉ.नागेंद्र शर्मा

            कोरबा (BCC NEWS 24): लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट ने जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.श्वेता एक्का के मुख्य आतिथ्य में जिला आयुर्वेद कार्यालय निहारिका कोरबा में कार्यक्रम आयोजित कर आयुष चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर मनाया डाक्टर्स डे। सर्वप्रथम लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने स्वागत उदबोधन देते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.श्वेता एक्का सहित उपस्थित 60 आयुष चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा कि वैसे तो डॉक्टर्स का सम्मान उनके मरीजो के स्वास्थ्य लाभ उनके चेहरे पर मुस्कान तथा संतुष्टि का भाव एवं उनके परिजनों से प्राप्त दुआओ में सर्वाधिक होता है। और यही डॉक्टरों के लिए वरदान स्वरूप है। आज इस डॉक्टर्स डे के सुअवसर पर लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट आप सभी चिकित्सकों को सम्मानित करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। और आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना करता है। उसके पश्चात मुख्य अतिथि की आसंदी से उद्बोधन देते हुये जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.श्वेता एक्का ने डॉक्टरों को इस धरती पर ईश्वर का प्रतिरूप बताते हुए कहा कि जो सेवा आप करते है और कर रहे हैं वह सचमुच प्रसंशनीय है।

            उसके पश्चात लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के पदाधिकारियों एवं सद्स्यों ने क्रमशः जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.श्वेता एक्का, चिकित्सा अधिकारी डॉ.सपना मिश्रा, डॉ.शिरीन सिंह, डॉ.तृप्ति तिवारी, डॉ.रश्मि रेखा पंडा, डॉ.सरोज पंडा, डॉ.कैलाश पांडे, डॉ.आलोक तिवारी, डॉ.अश्विनी आर्य, डॉ.बंशीधर नायक, डॉ.राजेश गभेल, डॉ.पवन मिश्रा, डॉ.शरदचंद, डॉ.अनूप, डॉ.बसंत सिंह, डॉ.सुधीर कौशल, डॉ.सीमा पाटले, डॉ.नेहा धृतलहरे, डॉ.पुष्प लता भगत, डॉ.चंद्रकला पाल, डॉ.विजय कंवर, डॉ.प्रवीण, डॉ.राहुल जायसवाल, डॉ.सरोज पंडा, डॉ.गौरीशंकर साहू, डॉ. रवि राय, डॉ. जितेश्वरी, डॉ.आशी, सहित 60 आयुष चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मान किया। इस अवसर पर लायंस क्लब एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा, सचिव लायन प्रत्युष हनी सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना, सदस्य लायन डॉ.सुरेन्द्र मिश्रा, डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.प्रदीप कश्यप एवं डॉ.राजीव श्रीवास ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories