रायपुर : सेवा सेतु से आधे घंटे में मिला प्रमाण पत्र

            रायपुर (BCC NEWS 24): सरकारी दफ्तरों में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए लंबा इंतजार और बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी अब धीरे-धीरे बीते दिनों की बात होती जा रही है। बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम सालेपाल निवासी राजू पोयामी का अनुभव इसकी एक मिसाल है। सेवा सेतु केंद्र की त्वरित और पारदर्शी व्यवस्था ने न केवल उनका समय बचाया, बल्कि उनकी बेटी मनकी पोयामी के स्कूल प्रवेश की राह भी आसान कर दी।

            मनकी के स्कूल में प्रवेश के लिए आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य थे। राजू पोयामी को आशंका थी कि इन दस्तावेजों के बनने में कई दिन लग जाएंगे और कहीं प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित न हो जाए। इसी चिंता के बीच उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। उनकी उम्मीद से कहीं अधिक तेज व्यवस्था देखने को मिली। महज 30 मिनट के भीतर उन्हें तीनों प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र की सरल, पारदर्शी और समयबद्ध कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

            दरअसल, सेवा सेतु केंद्रों की स्थापना का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराना है। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती और आवश्यक प्रमाणपत्र व अन्य दस्तावेज तय समय में मिल जाते हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories