KORBA : ’’एक पेड़ माॅ के नाम’’ लायंस क्लब कोरबा ने निगम के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

            आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के साथ संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया पौधों का रोपण

            कोरबा (BCC NEWS 24): ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान में आज लायंस क्लब कोरबा ने निगम के साथ मिलकर अपनी महती सहभागिता दी तथा निहारिका पंतजलि स्टोर से स्मृति उद्यान तक संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय एवं निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच वृक्षारोपण किया। संस्था के पदाधिकारियों ने उक्त मार्ग पर लगाये गये पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुये हरित कोरबा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है।

            इस अभियान के तहत आज कोरबा के निहारिका पंतजलि स्टोर से स्मृति उद्यान तक वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कोरबा की प्रतिष्ठित संस्था लायंस क्लब कोरबा ने इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी सहभागिता निभाई तथा आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ मिलकर संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच उक्त मार्ग पर वृक्षारोपण किया। इस मौके पर आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के साथ ही रविशंकर सिंह, दीपक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल श्वेता, दिनेश राठौर, राजकुमार अग्रवाल उत्सव, अशोक बजाज, पुरूषोत्तम अग्रवाल, इंदु राजवाडे़, उत्तम श्रीवास, गोपाल जायसवाल, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आमजन से अपील भी की कि वे पर्यावरण संरक्षण व कोरबा को हरित कोरबा, सुंदर कोरबा बनाने के संकल्प को पूरा करने अपनी महती सहभागिता दें, अधिक से  अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें तथा पेड़- पौधे व वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन हेतु अपना सहयोग दें।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories