रायपुर : छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का भूमि पूजन संपन्न

              रात्रिकालीन रोशनी होगी बेहतर, ग्रामीणों को मिलेगा सुरक्षित आवागमन का लाभ

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ सुदृढ़ विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार विद्युत अधोसंरचना के विकास, नए विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना, विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है।

              इसी दिशा में जशपुर जिले में भी विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। आवश्यकता के अनुरूप नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं, वहीं कुनकुरी विकासखंड के हर्राडांड़ में 400 केवी सब-स्टेशन सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन प्रयासों से जिले में विद्युत आपूर्ति और अधिक विश्वसनीय एवं प्रभावी हो रही है।

              इसी क्रम में कुनकुरी विकासखंड की ग्राम पंचायत जामचुंवा के छापरटोली में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से छापरटोली और आसपास के क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

              ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आभार व्यक्त किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, श्री उमेश यादव, श्री विकास नाग, श्री सतकुमार यादव, श्री महेश प्रधान, श्री उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : दूरस्थ ग्राम रामपुर में शुरू हुई मजबूत मोबाइल नेटवर्क सुविधा

                              नए मोबाइल टॉवर से शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं...

                              ​रायपुर : ​कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत

                              कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी​रायपुर (BCC...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

                              खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल...

                              Related Articles

                              Popular Categories