प्रदेश में अब तक 485.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस साल मानसूनी बादलों की चाल अलग-अलग अंचलों में अलग रंग दिखा रही है। मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में जहां नदियां-नाले उफान पर हैं और जलाशयों में तेजी से जलभराव हो रहा है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 29 जुलाई 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 485.9 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत (515.9 मिमी) का 94.2 प्रतिशत है। केवल 29 जुलाई को ही प्रदेश भर में औसतन 38.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जिलों में धान रोपाई के कामों में तेजी आ गई है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तो महासमुंद और रायपुर में भी झमाझम
इस मानसूनी सीजन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में प्रदेश में सबसे शीर्ष पर बना हुआ है। यहां अब तक सामान्य से लगभग दोगुनी यानी 195.5% (772.0 मिमी) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी बादलों ने जमकर मेहरबानी दिखाई है। महासमुंद में सामान्य का 147.5% (698.3 मिमी), रायपुर में 132.0% (579.4 मिमी) वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार जांजगीर-चांपा में 131.6% (708.2 मिमी), बलरामपुर में 130.1% (471.4 मिमी), और बलौदाबाजार में 125.0% (607.7 मिमी) बारिश हो चुकी है। इन जिलों में लगातार हो रही वर्षा से खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है।
सबसे कम बारिश बीजापुर जिले में दर्ज की गई है, जहां अब तक औसत का मात्र 51.3% (484.3 मिमी) पानी ही बरसा है। इसी तरह सुकमा में 54.5% (395.0 मिमी), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 57.3% (356.0 मिमी), बस्तर (जगदलपुर) में 58.4% (365.9 मिमी), कांकेर में 62.5% (407.8 मिमी), कोंडागांव में 63.3% (377.4 मिमी), और सरगुजा में 70.9% (267.1 मिमी) ही वर्षा हो सकी है। प्रदेश के सभी 33 जिलों में बारिश की स्थिति इस प्रकार रही सारंगढ़-बिलाईगढ़ (772.0 मिमी | 195.5%), 132.0%), 131.6%), गरियाबंद (625.2 मिमी | 121.8%), सक्ती (550.2 मिमी | 117.2%), दुर्ग (462.4 मिमी | 114.1%), बिलासपुर (556.8 मिमी | 110.5%), धमतरी (558.9 मिमी | 106.8%), बालोद (562.1 मिमी | 106.4%), कोरिया (457.1 मिमी | 101.7%), और मुंगेली 488.2 मिमी वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज की जा चुकी है।
सामान्य वर्षा की श्रेणी में शामिल जिले (80% से 100%)
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (426.8 मिमी | 99.3%), कोरबा (540.0 मिमी | 98.6%), सूरजपुर (484.0 मिमी | 98.3%), रायगढ़ (517.8 मिमी | 98.1%), राजनांदगांव (442.3 मिमी | 96.0%), गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 461.3 मिमी वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (346.4 मिमी | 91.3%), दंतेवाड़ा (552.9 मिमी | 84.1%), कबीरधाम (322.5 मिमी | 82.9%), और नारायणपुर (499.3 मिमी | 80.2%)। सामान्य से कम बारिश वाले जिले में बेमेतरा (308.4 मिमी | 77.5%), जशपुर (381.6 मिमी | 74.4%), सरगुजा (267.1 मिमी | 70.9%), कोंडागांव (377.4 मिमी | 63.3%), कांकेर (407.8 मिमी | 62.5%), बस्तर (365.9 मिमी | 58.4%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (356.0 मिमी | 57.3%), सुकमा (395.0 मिमी | 54.5%), और बीजापुर 484.3 वर्षा 1 जून से अब तक दर्ज की जा चुकी है।
24 घंटों में कहाँ कितनी वर्षा
बीते 24 घंटों के दौरान महासमुंद में सबसे अधिक 101.5 मिमी, गरियाबंद में 92.5 मिमी, धमतरी में 90.8 मिमी, रायपुर में 79.7 मिमी, बीजापुर में 74.0 मिमी तथा बालोद में 69.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा सभी जिला कलेक्टरों और आपदा राहत टीमों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। निचले इलाकों और नदियों के तटीय क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

(Bureau Chief, Korba)



