KORBA : किये गये वृक्षारोपण व रोपित पौधे को नुकसान पहुंचाने पर लगाया गया अर्थदण्ड

              सुभाष चैक से ब्लू बर्ड स्कूल तक मुख्य मार्ग पर किया गया वृक्षारोपण

              कोरबा (BCC NEWS 24): जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा द्वारा चलाये जा रहे सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत रोपित किये गये पौधे को नुकसान पहुंचाने पर आज संबंधित व्यक्ति को 1500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया, तो वहीं दूसरी ओर ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत कोरबा के ब्लू बर्ड स्कूल से सुभाष चैक तक के मुख्य मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी। निहारिका टाकिज के सामने किये गये वृक्षारोपण व रोपित किये गये पौधे को नुकसान पहुंचाने पर पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा 1500 रूपये का अर्थदण्ड संबंधित पर लगाया गया। यहाॅं उल्लेखनीय है कि अभी 02 दिनों पूर्व निहारिका टाकिज मुख्य मार्ग पर जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम केारबा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया था, निहारिका टाकिज के सामने रोपित पौधे को नुकसान पहुंचाया गया, जिसे शासकीय सम्पत्ति व वृक्षारोपण को क्षति पहुंचाये जाने को गंभीरता से लेते हुये पुलिस प्रशासन व निगम की टीम ने श्री भरतलाल नामक व्यक्ति पर 1500 रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया तथा कड़ी हिदायत दी कि दोबारा इसकी पुनर्रावृत्ति न करें अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

              वृक्षारोपण लगातार जारी

              कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा के संकल्प के साथ विगत 18 जुलाई से ’’ एक पेड़ माॅं के नाम ’’ अभियान के तहत सघन वृक्षारोपण का कार्य संचालित किया जा रहा है, जो लगातार जारी है। इस अभियान के अंतर्गत आज कोरबा के ब्लू बर्ड स्कूल से सुभाष चैक तक के मुख्य मार्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर निगम के अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर, बलराम दुबे सहित अन्य नागरिकगणों ने पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण के संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता   जाहिर की। 


                              Hot this week

                              KORBA : निगम के पांच वार्डो को मिली 76 लाख रू.के विकास कार्यो की सौगात

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर जूदेवी राजपूत ने...

                              KORBA : केशरवानी समाज की प्रतिभाओं का होगा भव्य सम्मान

                              2 अगस्त को कोरबा में आयोजित होगा राज्य स्तरीय...

                              Related Articles

                              Popular Categories