रायपुर : मरंगी जलाशय योजना के लिए 6.63 करोड़ रुपये मंजूर

              140 हेक्टेयर में होगी खरीफ फसलों की सिंचाई

              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड स्थित ‘मरंगी जलाशय योजना’ के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। योजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र की 140 हेक्टेयर भूमि में खरीफ फसलों की सिंचाई संभव हो सकेगी। योजना के निर्माण कार्यों को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए मुख्य अभियंता, हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग (अम्बिकापुर) को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

              ’किसानों को मिलेगा सीधा लाभ’

              मरंगी जलाशय योजना के साकार होने से बगीचा विकासखंड के स्थानीय किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र में खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शासन के इस फैसले से क्षेत्र के कृषि विकास को एक नई गति मिलेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर

                              अतिक्रमण मुक्त भूमि पर हुआ वृहत पौधरोपण, बढ़ेगा हरित...

                              रायपुर : जहाँ कभी पानी की थी चिंता, आज हर मौसम में जीवन का आधार बना जल स्रोत

                              विकसित भारत जी-राम-जी योजना से बदली वनांचल गाँवों की...

                              Related Articles

                              Popular Categories