रायपुर : प्राकृतिक आपदा के चार मामलों में मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

            आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता

            रायपुर (BCC NEWS 24): जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि के चार मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक प्रकरण में मृतकों के निकटतम वैध वारिसों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगीचा तहसील के ग्राम ओंड़का निवासी स्वर्गीय भदवा राम की मधुमक्खी के काटने से हुई मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

            इसी प्रकार बगीचा तहसील के ग्राम कुरडेग निवासी स्वर्गीय सुमित्रा पैंकरा की कुएं में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनके पति श्री मनमोहन पैंकरा को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। मनोरा तहसील के ग्राम पकरीटोली निवासी स्वर्गीय बसिन्दर राम (प्रजापति) की नदी के बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती लीलावती बाई को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

            वहीं, सन्ना तहसील के ग्राम चटकपुर निवासी स्वर्गीय देवसिंह की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनकी पत्नी श्रीमती बनपति बाई तथा पुत्र अर्जुन कुमार एवं अरविन्द कुमार को संयुक्त रूप से 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक जनहानि से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जा रही है, ताकि संकट की घड़ी में पात्र परिवारों को शीघ्र आर्थिक संबल मिल सके।


                          Hot this week

                          कोरबा: सेवा संकल्प अभियान का समापन

                          मंत्री लखन लाल देवांगन ने 430 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं...

                          Related Articles

                          Popular Categories