​रायपुर : पुनर्वास नीति से बदली जिंदगी

              नारायणपुर में 18 आत्मसमर्पित नक्सलियों को 19.73 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित

              ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वाले पूर्व नक्सलियों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में नारायणपुर पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में एसपी संदीप कुमार पटेल और अपर कलेक्टर की मौजूदगी में 18 आत्मसमर्पित नक्सलियों को उनके द्वारा जमा किए गए शस्त्रों के एवज में 19 लाख 73 हजार 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए।

              ​उल्लेखनीय है कि जिले में शस्त्रों के साथ आत्मसमर्पण करने वाले कुल 50 नक्सलियों के लिए शासन द्वारा 70 लाख 68 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। इसी कड़ी में आज प्रथम चरण के तहत 18 हितग्राहियों को सहायता राशि प्रदान की गई। शेष पात्र आत्मसमर्पितों को भी नियमानुसार जल्द ही स्वीकृत राशि का वितरण किया जाएगा।

              भटक चुके लोगों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना और आत्मनिर्भर बनाना

              कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी संदीप कुमार पटेल ने कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति, विकास और लोकतंत्र की राह अपनाना न केवल संबंधित व्यक्ति और उसके परिवार, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। शासन की पुनर्वास नीति का मुख्य उद्देश्य भटक चुके लोगों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने आत्मसमर्पितों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ​इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायुपर : जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा

                              इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का...

                              रायपुर : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

                              छात्रवृत्ति स्वीकृति और जनसुनवाई को लेकर दिए सख्त निर्देशरायपुर...

                              रायपुर : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व : हरेली तिहार

                              रायपुर (धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक- BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ी...

                              रायपुर : आंगनबाड़ी दीदियों ने सरहद पर तैनात जवानों को भेजे 2055 रक्षा सूत्र

                              रक्षाबंधन पर सुकमा की पवित्र मिट्टी के साथ भेजा स्नेह...

                              Related Articles

                              Popular Categories