रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय कांकेर में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

              रायपुर (BCC NEWS 24): स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा कांकेर जिला मुख्यालय के नरहरदेव हाइयर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। मंत्री श्री वर्मा परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा पुरस्कार वितरण किया जायेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

                              रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह शहीद कर्नल...

                              रायपुर : कृषि मंत्री नेताम ने छात्रों को दिया ‘सहकार से रोजगार’ का मंत्र

                              सहकारिता से युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्रशिक्षण...

                              Related Articles

                              Popular Categories