रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘विभाजन की विभीषिका’ छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

              सुकमा में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत विभाजन की विभीषिका- स्मरण दिवस’ पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

              रायपुर (BCC NEWS 24): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ विषय पर आधारित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी भी उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार लगाई गई है। बस्तर तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली से बस स्टैंड पहुंचे वन मंत्री श्री कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित छायाचित्रों की जानकारी ली।

              विभाजन की पीड़ा और इतिहास से सीख का संदेश

              प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि यह प्रदर्शनी 1947 में देश के विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और कठिन परिस्थितियों को सामने लाती है। उन्होंने कहा कि इतिहास की ऐसी घटनाओं को याद रखना जरूरी है, ताकि समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय अखंडता की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन के समय विस्थापित लोगों के दर्द और संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

              ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश

              वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणादायक प्रतीक रहा है। इसने स्वतंत्रता सेनानियों में देश के लिए बलिदान की भावना को मजबूत किया।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अपील पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर डीएफओ श्री अक्षय भोंसले, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।


                              Hot this week

                              रायपुर : शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर अम्बिकापुर

                              भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के...

                              रायपुर : तिपहिया स्कूटी से बढ़ेगी दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता – अरुण साव

                              उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प...

                              रायपुर : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर राज्य स्तरीय आयोजन 14 अगस्त को

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रख्यात फिल्मकार...

                              Related Articles

                              Popular Categories