रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री दयालदास बघेल करेंगे ध्वजारोहण

        रायपुर (BCC NEWS 24): महासंमुद जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9:00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे तथा 9:10 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। सुबह 9.15 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री बघेल 9:30 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद सुबह 9.40 बजे पी.टी. प्रदर्शन एवं सुबह 9:50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी तथा सुबह 10:30 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10:45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।,



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories