KORBA : मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण – वन मंत्री केदार कश्यप

          वन मंत्री ने केदार कश्यप ने कॉफी प्वाइंट में हाथी मित्र दल के सदस्यों को वितरित किए सुरक्षा उपकरण

          कोरबा (BCC NEWS 24): वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ जंगल से लगे क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मानव और हाथियों के बीच बढ़ते द्वंद्व को रोकने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में वन विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में वन व जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता  एवं संसदीय कार्य  मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोरबा प्रवास के दौरान पुतका पहाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान कॉफी प्वाइंट में उन्होंने वन विभाग के हाथी मित्र दल के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा किट वितरित की।

          वन मंत्री श्री कश्यप ने हाथी मित्र दल के सदस्यों को सुरक्षा किट प्रदान करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हाथियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, ग्रामीणों को समय पर सतर्क करने तथा मानव-हाथी द्वंद्व की स्थिति में आवश्यक समन्वय स्थापित करने में दल की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैदानी स्तर पर सक्रिय इन सदस्यों की सजगता से वन्यजीवों के संरक्षण के साथ जनसुरक्षा को भी मजबूती मिलती है। श्री कश्यप ने कहा कि हाथी हमारे वन पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के साथ ऐसे उपायों को प्रभावी बनाना आवश्यक है, जिनसे हाथियों और मानव आबादी के बीच टकराव की घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जागरूकता, समय पर सूचना, निगरानी और वन विभाग के मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण है।

          उन्होंने हाथी मित्र दल के सदस्यों से सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं एवं मैदानी अनुभवों की जानकारी भी ली तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सुरक्षा किट उपलब्ध कराए जाने से दल के सदस्यों को वन क्षेत्र एवं हाथी प्रभावित इलाकों में कार्य करने के दौरान आवश्यक सुरक्षा संसाधन मिल सकेंगे। इस अवसर पर श्री गोपाल मोदी, श्री जोगेश लांबा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



                    Hot this week

                    KORBA : एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरीकला का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

                    कोरबा (BCC NEWS 24): सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम...

                    Related Articles

                    Popular Categories