रायपुर : नमो ड्रोन दीदी योजना से चित्ररेखा साहू के सपनों को मिली नई उड़ान

          आर्थिक सशक्तिकरण के साथ बनीं आधुनिक कृषि की नई पहचान

          रायपुर (BCC NEWS 24): नमो ड्रोन दीदी योजना ने बालोद जिले की चित्ररेखा साहू के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिखी है। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली चित्ररेखा आज आधुनिक कृषि तकनीक की जानकार बनकर किसानों के खेतों में ड्रोन से नैनो उर्वरकों के छिड़काव का कार्य कर रही हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ उन्हें एक नई सामाजिक पहचान भी मिली है। आज लोग उन्हें सम्मानपूर्वक ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से जानते हैं।

          चित्ररेखा साहू बताती हैं कि ड्रोन दीदी बनना उनके लिए केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत है। आधुनिक कृषि यंत्र ड्रोन के माध्यम से किसानों के खेतों में नैनो उर्वरकों का छिड़काव कर वे कृषि क्षेत्र में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभा रही हैं। उनके लिए यह अनुभव गर्व का विषय है कि अब वे किसानों की मदद करने के साथ-साथ स्वयं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

          आर्थिक आत्मनिर्भरता से पूरे हुए सपने

          ड्रोन दीदी के रूप में काम शुरू करने के बाद चित्ररेखा की आय में सुधार हुआ। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपने लिए स्कूटी खरीदी, जिससे उनकी आवाजाही आसान हुई और काम के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा। इसके बाद उन्होंने अपने घर का निर्माण कार्य पूरा कराया। अब वे अपनी बेटी को बेहतर शिक्षा दिलाने और उसके उज्ज्वल भविष्य को संवारने के लिए भी आर्थिक रूप से सक्षम हैं। 

          ‘ड्रोन दीदी’ नाम ने दी नई पहचान

          चित्ररेखा साहू कहती हैं कि ड्रोन दीदी बनने के बाद उन्हें सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी नई पहचान के रूप में मिली है। अब गांव और आसपास के क्षेत्र में लोग उन्हें उनके नाम के साथ-साथ ‘ड्रोन दीदी’ के रूप में भी पहचानते हैं। यह पहचान उनके लिए सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गई है। उनका कहना है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाएं उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

          महतारी वंदन योजना से छोटी जरूरतों का सहारा

          चित्ररेखा साहू ने महतारी वंदन योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं की रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहारा देती है। उनके अनुसार, एक ओर ड्रोन दीदी योजना ने उन्हें आय और रोजगार का अवसर दिया है, वहीं महतारी वंदन योजना जैसी पहल महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। उनका मानना है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली ऐसी योजनाएं परिवार की खुशहाली और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

          ‘विष्णु भैया’ को धन्यवाद, महिलाओं के हित में निरंतर प्रयासों की सराहना

          ड्रोन दीदी चित्ररेखा साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया, हम महिलाओं के हित में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि शासन की योजनाओं से महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।



                    Hot this week

                    रायपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में संयुक्त बैठक कल 25 अगस्त को

                    बैठक में संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी सहित...

                    रायपुर : बिहान ने बदली संगीता की तकदीर : हुनर बना रोजगार, आज हैं ‘लखपति दीदी’

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महिला सशक्तिकरण पहल से...

                    Related Articles

                    Popular Categories