रायपुर : घर में नल से पानी की सुविधा, महिलाएं बोलीं धन्यवाद “विष्णु भैया”

          रायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर के नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम पुरियारा की श्रीमती कविता निषाद के लिए पहले घर के रोजमर्रा के कामों के साथ पानी की व्यवस्था करना भी एक बड़ी चुनौती थी। गांव में उनके घर से दूर स्थित हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। इसमें समय और मेहनत दोनों लगते थे।

          जल जीवन मिशन के तहत जब उनके घर तक नल कनेक्शन पहुंचा और नियमित पेयजल मिलने लगा, तो उनकी वर्षों पुरानी परेशानी दूर हो गई। अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। घर पर ही नियमित रूप से पानी उपलब्ध होने से उनका दैनिक जीवन आसान हुआ है।

          श्रीमती कविता निषाद खुशी से बताती हैं कि पहले पीने के पानी के लिए दूर हैंडपंप जाना पड़ता था। अब जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर जल पहुंच रहा हैं। हमारे घर में नियमित पानी आ रहा है। हमारी यहां बड़ी परेशानी दूर हो गई। इसके लिए मैं हमारे मुख्यमंत्री “विष्णु भैया” को दिल से धन्यवाद देती हूं।



                    Hot this week

                    रायपुर : रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

                    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर...

                    रायपुर : हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती

                    आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तारशासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गयापंचायत सचिव...

                    रायपुर : कालोनाइजर एक्ट के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, दो कॉलोनाइजरों को नोटिस

                    ईडब्ल्यूएस भूमि उपलब्ध नहीं कराने और मूलभूत सुविधाओं का...

                    Related Articles

                    Popular Categories