BIG NEWS: उत्तराखंड में भारी बारिश, 12 मौतें, नैनी झील का जलस्तर 88 फीट के पार, 172 सड़कें बंद; बिहार में बाढ़ का खतरा; यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे फिर धंसा, MP के चित्रकूट में 400 दुकानें डूबीं

          नई दिल्ली: उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। नैनी झील का जलस्तर 88 फीट पार होने के बाद चैनल खोल दिए गए हैं। राज्य में 172 सड़कें बंद हैं। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में आज ऑरेंज अलर्ट है। पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।

          इधर, बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में गंगा-पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में सुबह से बारिश हो रही है। मंगलवार को तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। भागलपुर में 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर कटाव के चलते गंगा में समा गया।

          उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में गंगा में नहाते समय दो नाबालिग बह गईं। उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस मानसून में गंगा एक्सप्रेसवे धंसने की यह दूसरी घटना है। वहीं, बलिया में करीब 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

          वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम सक्रिय है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश हो रही है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर है। रामघाट की करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। सतना में 2 और 3 सितंबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

          सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

          देशभर से मौसम की तस्वीरें

          लखनऊ में बुधवार को BJP सांसद दिनेश शर्मा के घर के बाहर सड़क धंस गई। स्कूटर सवार दो लोग कई फीट गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।

          लखनऊ में बुधवार को BJP सांसद दिनेश शर्मा के घर के बाहर सड़क धंस गई। स्कूटर सवार दो लोग कई फीट गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।

          मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में एक नाविक बह गया, जिसका अब तक पता नहीं चला है।

          मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में एक नाविक बह गया, जिसका अब तक पता नहीं चला है।

          उत्तर प्रदेश के काशी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर डूब गया है। गुंबद का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा है।

          उत्तर प्रदेश के काशी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर डूब गया है। गुंबद का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा है।

          बिहार के रोहतास में दो युवक झरने के तेज बहाव में फंस गए। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने के बाद वहां से निकल पाए।

          बिहार के रोहतास में दो युवक झरने के तेज बहाव में फंस गए। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने के बाद वहां से निकल पाए।

          झारखंड के पलामू जिले में बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी का पानी रिहायशी इलाकों में आने लगा है।

          झारखंड के पलामू जिले में बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी का पानी रिहायशी इलाकों में आने लगा है।

          छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के सेमरिया गांव में श्मशान घाट तक जाने के लिए कमर तक पानी पार करते गांववाले।

          छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के सेमरिया गांव में श्मशान घाट तक जाने के लिए कमर तक पानी पार करते गांववाले।

          उत्तराखंड के रामनगर में सड़क के आर-पार बह रहे तेज पानी के बहाव में एक टेंपो बह गया।

          उत्तराखंड के रामनगर में सड़क के आर-पार बह रहे तेज पानी के बहाव में एक टेंपो बह गया।



                    Hot this week

                    रायपुर : पोषण माह 2026 के सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की समीक्षा

                    अंतरविभागीय समन्वय से प्रदेशभर में होंगे पोषण जागरूकता और...

                    Related Articles

                    Popular Categories