कच्ची झोपड़ी में बारिश के दिनों की परेशानी से मिली मुक्ति, पक्के घर में नाती-पोतों की पढ़ाई हुई आसान
पक्की छत ने बढ़ाया परिवार का भरोसा, सुरक्षित आवास से जीवन में आई नई सहजता
सेवा संकल्प अभियान के बीच ग्रामीण परिवार के जीवन में आए बदलाव की कहानी
रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के साथ उनके जीवन में स्थायी बदलाव का माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले की ग्राम पंचायत दरिमा निवासी श्रीमती राजकुमारी सोनी के परिवार के लिए यह योजना वर्षों से देखे जा रहे पक्के घर के सपने को साकार करने वाली साबित हुई है। कभी कच्ची झोपड़ी की टपकती छत और बारिश के दिनों की चिंता के बीच परिवार को संभालने वाली राजकुमारी आज अपने पक्के घर में सुरक्षित और सुकून के साथ रह रही हैं।
बारिश में छत टपकने और घर की मरम्मत की चिंता से मिली राहत
श्रीमती राजकुमारी सोनी बताती हैं कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने के कारण घर के सामान और बच्चों की किताबों को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता था। कच्चे मकान की बार-बार मरम्मत के लिए खपड़ा और अन्य सामग्री जुटाना भी चुनौतीपूर्ण था। बारिश के दिनों में घर की सुरक्षा के साथ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता भी बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद उनके परिवार की यह परेशानी दूर हुई। शासन से मिली सहायता और परिवार की मेहनत से पक्का मकान तैयार हुआ। अब मौसम की मार से बचाव के साथ परिवार को रोजमर्रा के जीवन में भी पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिली है।
पक्के घर में नाती-पोतों की पढ़ाई हुई आसान
राजकुमारी सोनी के लिए नया आवास केवल एक पक्का मकान नहीं, बल्कि परिवार के बेहतर भविष्य का आधार है। पहले बारिश के दौरान कच्चे घर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब नाती-पोते सुरक्षित और पक्के घर में बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई कर पा रहे हैं। पक्की छत मिलने से परिवार को सुरक्षा के साथ ऐसा वातावरण मिला है, जहां बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें और परिवार मौसम की चिंता से मुक्त होकर अपने दैनिक जीवन पर ध्यान दे सके।
“पक्का आवास मिला, अब परिवार के साथ सुरक्षित रह रही हूं”
श्रीमती राजकुमारी सोनी ने कहा कि कच्ची झोपड़ी में रहने के दौरान बारिश में पानी टपकने और घर की मरम्मत की चिंता बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास मिलने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत से पक्का घर पूरा कराया। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह रही हैं और उनके नाती-पोते भी घर में अच्छे से पढ़ाई कर पा रहे हैं। उन्होंने पक्का आवास मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की आवास योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित छत दी और जीवन की एक बड़ी चिंता दूर कर दी।
सुरक्षित आवास से सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ा परिवार
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से राजकुमारी सोनी के परिवार को मिली पक्की छत ग्रामीण विकास और जनकल्याण की उस दिशा को दर्शाती है, जहां आवास केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि परिवार की सुरक्षा, बच्चों की शिक्षा और सम्मानजनक जीवन से जुड़ता है। सेवा संकल्प अभियान के बीच राजकुमारी सोनी के परिवार की यह कहानी बताती है कि सुरक्षित आवास मिलने से ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्थायित्व और नई उम्मीद का संचार हो रहा है।

(Bureau Chief, Korba)







