रायपुर : आयुष्मान भारत योजना बनी संबल, बस्तर की बासनी यादव का सिस्ट ऑपरेशन हुआ पूरी तरह निःशुल्क

        रायपुर (BCC NEWS 24): भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित ‘आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ बस्तर के सुदूर अंचलों में जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड की ग्राम पंचायत सिरीसगुड़ा निवासी 40 वर्षीय बासनी यादव का जटिल सिस्ट ऑपरेशन योजना की मदद से पूरी तरह निःशुल्क और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। बासनी यादव पिछले कुछ समय से अपने बाएं हाथ में उभरे एक दर्दनाक सिस्ट से बेहद परेशान थीं। हाथ का असहनीय दर्द उनके दैनिक कार्यों में बड़ी बाधा बन गया था, जिसके चलते वे गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थीं। परेशानी बढ़ने पर उन्होंने अपने गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संपर्क किया, जहां पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जाने का परामर्श दिया।

        स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले की सलाह पर डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचीं बासनी की डॉक्टरों ने विस्तृत जांच की। वहां अत्याधुनिक लैब टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और खून की जांच आदि के माध्यम से बाएं हाथ में सिस्ट होने की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने सिस्ट को निकालने के लिए तुरंत सर्जरी कराने की सलाह दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन थिएटर में सुरक्षित प्रक्रिया पूरी की गई। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर जांच, सर्जरी, दवाइयों और भोजन तक की पूरी व्यवस्था आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क रही, जिससे बासनी के परिवार ने उपचार के लिए आने वाली लगभग साढ़े 85 हजार रुपए की बड़ी आर्थिक बोझ से पूरी तरह बच कर राहत पायी।

        अब पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहीं बासनी यादव ने राहत की सांस लेते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आयुष्मान भारत जैसी योजना संचालित करने और स्वास्थ्य विभाग एवं अस्पताल के समस्त कर्मचारियों का उपचार और सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने आम जनता से यह अपील भी की कि शरीर में किसी भी तरह की गांठ, दर्द या असामान्य सूजन को नजरअंदाज न करें, बल्कि समय रहते स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच करवाकर शासन की इन जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी – लक्ष्मण को मिला अपना पक्का घर

                सपना था पक्के आशियाने का, पीएम जनमन योजना ने...

                रायपुर : नवा रायपुर में सजेगी तीज उत्सव की रंगत

                विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव...

                रायपुर : लिवर कैंसर को मात देकर बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन

                आयुष्मान भारत योजना बना हितग्राही का संबलरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories