रायपुर (BCC NEWS 24): सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर जरूरतमंद नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आवश्यक सहायक सुविधाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बना। इसी क्रम में मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के चोरगांव गांव निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती सुकमय बाई को मेगा स्वास्थ्य शिविर में सहायक उपकरण के रूप में छड़ी प्रदान की गई।
उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों को चलने-फिरने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सहायक उपकरण उनके दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं।श्रीमती सुकमय बाई को छड़ी मिलने से उन्हें चलने-फिरने और आवागमन में सहूलियत होगी। सहायक उपकरण प्राप्त करते समय उनके चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। श्रीमती सुकमय बाई ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में उन्हें छड़ी प्रदान की गई, जिससे उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि उम्र अधिक होने के कारण चलने में सहारे की आवश्यकता महसूस होती थी। अब छड़ी मिलने से उन्हें दैनिक गतिविधियों में सहारा मिलेगा और आने-जाने में सुविधा होगी।
उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंद बुजुर्गों तक पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं को समझना और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना बहुत अच्छी पहल है। ऐसे शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं एवं शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य जांच और उपचार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जरूरतमंद एवं बुजुर्ग नागरिकों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें अधिक सुविधाजनक जीवन जीने में सहयोग देना भी रहा। इसी भावना के तहत सुकमय बाई को सहायक उपकरण प्रदान किया गया।

(Bureau Chief, Korba)







