रायपुर : माह सितंबर में 70 लाख राशनकार्डधारियों ने उठाया 21.92 लाख क्विंटल चावल

        14,186 उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण जारी

        राज्य स्तर पर राशन वितरण की हो रही है नियमित निगरानी

        रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 14,186 उचित मूल्य दुकानों में माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न का आबंटन जारी किया गया है। माह सितंबर के खाद्यान्न का उचित मूल्य दुकानों में भंडारण पूर्ण हो चुका है तथा राशनकार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण की कार्यवाही जारी है। 28 सितंबर 2026 तक राज्य में लगभग 70 लाख राशनकार्डधारियों द्वारा माह सितंबर का 21 लाख 92 हजार 130 क्विंटल चावल उठाव किया जा चुका है। शेष राशनकार्डधारियों को भी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। राज्य के सभी जिलों में खाद्यान्न वितरण का कार्य निरंतर प्रचलित है। राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सभी पात्र राशनकार्डधारियों को निर्धारित खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराया जा सके।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम के ग्राम पंचायत भदौरा में सेवा सेतु शिविर संपन्न

                राशनकार्ड, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग सहित जनकल्याणकारी योजनाओं की...

                रायपुर : विचारों को उद्यम में बदलने का साहस रखें युवा – रमेन डेका

                तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का शुभारंभ,सुभाष...

                Related Articles

                Popular Categories