KORBA : सेवा की कहानी : पांच केज से शुरू हुआ मछली पालन, हरीलाल की बढ़ी आमदनी

        कोरबा (BCC NEWS 24): विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम रिगनिया निवासी श्री हरीलाल पहले खेती-किसानी और रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। इन कार्यों से नियमित आय नहीं होती थी, जिससे घर की जरूरतें पूरी करना कठिन था। उन्होंने बताया कि बांगो जलाशय के निमाउ कछार सरभोका में मछली पालन विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य योजना एवं डीएमएफ मद के अंतर्गत उन्हें मछली पालन के लिए पांच केज मिले। इस सहायता से उन्होंने मछली पालन शुरू किया और इसे अपनी आय का नया साधन बनाया। श्री हरीलाल के अनुसार, अब उन्हें मछली पालन से लगभग 90 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। श्री हरीलाल कहते हैं कि केज मिलने से उन्हें खेती और मजदूरी के साथ आजीविका का एक और अवसर मिला है। उनकी यह पहल दिखाती है कि सही संसाधन और मेहनत से ग्रामीण परिवार अपनी आय बढ़ा सकते हैं।



                Hot this week

                KORBA : सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

                विशेषज्ञों ने कम उम्र में हृदयघात, खानपान और शारीरिक...

                KORBA : शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

                ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को नवाचार...

                KORBA : जिला चिकित्सालय में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

                कोरबा (BCC NEWS 24): कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

                Related Articles

                Popular Categories