KORBA : सेवा की कहानी : घर की देहरी तक पहुंचा स्वच्छ जल, आँचल यादव के परिवार की बदली दिनचर्या

        गर्मी में पानी की चिंता से राहत, घर बैठे मिल रहा स्वच्छ पेयजल

        घर में पानी पहुंचने से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है रू-आँचल यादव

        कोरबा (BCC NEWS 24): हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की पहल से ग्रामीण परिवारों के लिए पानी की उपलब्धता आसान हो रही है। ग्राम कपोट, विकासखंड पाली की श्रीमती आँचल यादव के घर में जल जीवन मिशन के तहत टेपनल के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। इससे रोजमर्रा के कामों के लिए पानी जुटाने में लगने वाला समय और श्रम बच रहा है तथा परिवार को घर पर ही साफ-सुथरा पानी उपलब्ध हो रहा है। श्रीमती आँचल यादव बताती हैं कि पहले गांव में पानी की व्यवस्था एक बड़ी चिंता बनी रहती थी। गर्मी के मौसम में परेशानी और बढ़ जाती थी। घर से दूर जाकर पानी भरकर लाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और मेहनत लगती थी। बरसात के दौरान पानी की गुणवत्ता को लेकर भी चिंता रहती थी। शाम या रात में अचानक पेयजल की जरूरत पड़ने पर बाहर जाकर पानी लाना असुविधाजनक होता था।

        वे अपने अनुभव के बारे में बताती हैं, “पहले पानी के लिए घर से दूर जाना पड़ता था। गर्मी में पानी की जरूरत बढ़ जाती थी और कई बार पानी लाने में काफी समय निकल जाता था। अब घर में ही टेपनल से पानी मिल रहा है। पीने और खाना बनाने के साथ निस्तारी के काम के लिए भी पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता है। जरूरत पड़ने पर रात में भी बाहर जाने की परेशानी नहीं रहती।” घर तक स्वच्छ जल की उपलब्धता से परिवार को दूषित पानी के सेवन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिली है। पहले बरसात के मौसम में डायरिया जैसी बीमारियों को लेकर चिंता बनी रहती थी। अब साफ पानी मिलने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर संतोष बढ़ा है। पानी लाने में खर्च होने वाला समय बचने से घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक सुविधा मिल रही है।

        श्रीमती आँचल यादव जल जीवन मिशन की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहती हैं, “सरकार की इस योजना से हमारे घर तक पानी पहुंचा है। अब पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता और रोज के काम आसानी से हो जाते हैं। स्वच्छ पानी की सुविधा मिलने से परिवार को बहुत राहत मिली है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करती हूं।”



                Hot this week

                कोरबा के मेडिकल स्टोर्स में औषधि विभाग की कार्यवाही

                कोरबा (BCC NEWS 24): नियत्रंक खाद्य एवं औषधि प्रशासन...

                Related Articles

                Popular Categories