KORBA : दीपका में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया, 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया

        कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिका परिषद दीपका ने आज कटघोरा रोड से बजरंग चौक तक सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक मार्ग और यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाए गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर कुल 62 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। अभियान में तहसीलदार दीपका, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थाना प्रभारी, उप अभियंता, राजस्व प्रभारी, नगर पालिका के कर्मचारी और पुलिस बल उपस्थित रहे। पालिका प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण नहीं करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



                Hot this week

                KORBA : अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

                पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य...

                KORBA : सैला में आयोजित सेवा सेतु शिविर में मिले 133 आवेदन, 70 का हुआ निराकरण

                ग्रामीणों को किसान किताब, अधिकार अभिलेख, आयुष्मान कार्ड सहित...

                Related Articles

                Popular Categories