KORBA : सेवा की कहानी : बिजली बिल की चिंता से राहत, सौर ऊर्जा से जुड़ा अंकित मारू का घर

        ’प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बढ़ी बचत की उम्मीद’

        कोरबा (BCC NEWS 24): पाली के बाजार पारा निवासी अंकित मारू के लिए घर का बिजली बिल एक नियमित आर्थिक चिंता थी। स्वरोजगार से जुड़े अंकित के परिवार को घरेलू खर्च के साथ बिजली बिल का भुगतान भी करना पड़ता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने अपने घर में सौर ऊर्जा प्रणाली लगवाने की पहल की। अंकित बताते हैं कि बिजली विभाग से योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें इसका लाभ प्राप्त हुआ। अब उनके घर की बिजली जरूरतों का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा हो रहा है। इससे बिजली बिल का आर्थिक भार कम करने में मदद मिली है और परिवार की बचत की उम्मीद बढ़ी है। अंकित का कहना है कि योजना ने उन्हें बिजली खर्च घटाने के साथ ऊर्जा के स्वच्छ स्रोत से जुड़ने का अवसर दिया है। उनके अनुसार, सौर ऊर्जा अपनाना परिवार की आर्थिक आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उपयोगी कदम है।



                Hot this week

                KORBA : दूरस्थ ग्राम लामपहाड़ में आंगन मिलन उत्सव आयोजित

                गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से...

                KORBA : अजगरबहार सेवा सेतु शिविर में 107 आवेदन प्राप्त, 66 का मौके पर निराकरण

                पेंशन स्वीकृति आदेश, आयुष्मान कार्ड, फूड बास्केट और अन्य...

                Related Articles

                Popular Categories