समय पर बीज और खाद खरीदने में मिल रही मदद
कोरबा (BCC NEWS 24): ग्राम मुढ़ूनारा के वनखेता निवासी किसान बोधराम पटेल के लिए खेती की तैयारी के समय बीज और खाद का इंतजाम करना कठिन होता था। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली सहायता ने उन्हें इस काम में सहारा दिया है। बोधराम पटेल ने बताया कि योजना के तहत उन्हें सालाना छह हजार रुपये मिलते हैं। इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक बीज और खाद खरीदने में करते हैं। सहायता मिलने से समय पर कृषि कार्य शुरू करने में सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि योजना से खेती के खर्च में मदद मिली है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

(Bureau Chief, Korba)





