कोरबा: सेवा ज्योति यात्रा के तहत पांचों विकासखंडों से निकलेगी बाइक रैली

        सर्कस मैदान से ओपन थिएटर, घंटाघर मैदान तक निकलेगी पदयात्रा

        कोरबा (BCC NEWS 24): सेवा ज्योति यात्रा के अंतर्गत 7 अक्टूबर को जिले के पांचों विकासखंडों से बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली निर्धारित मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित सर्कस मैदान, महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां सभी विकासखंडों के प्रतिभागी एकत्रित होंगे। इसके बाद सेवा ज्योति रथ के साथ सामूहिक पदयात्रा ओपन थिएटर, घंटाघर मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल तक निकाली जाएगी। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार कोरबा विकासखंड की रैली जामबहार, सोनपुरी चौक, सोनगुड़ा चौक, दुर्गया, अजगरबहार, माखुपानी, सतरेंगा, गढ़उपरोड़ा, देवपहरी, लेमरू, अरसेना (कुटुरवां), नकिया, श्यांग, गुरमा, सिमकेदा, चिर्रा, गिरारी, बरपाली, बासीन, कोलगा, मदनपुर, परसखेत, गेरांव (बताती), कोरकोमा, केरवा (डेंगुरडीह), भुलसीडीह (बैरियर चौक), झगरहा चौक, नकटिखार, गोढ़ी, बेंदरकोना, करसंदी, भैंसमा, तिलकेजा, पहन्दा, पताढ़ी, उरगा, कुकरीचोली, कुरुडीह और पण्डरीपानी से होकर निकलेगी।

        करतला विकासखंड की रैली का मार्ग कोटमेर, नोनबिर्रा, भैंसमा, गोढ़ी, नकटिखार और रिस्दी चौक से होकर निर्धारित है। कटघोरा विकासखंड की रैली धवईपुर, डुकरी, जेंजरा, सलोरा, छुरीखुर्द, धनरास, पंडरीपानी, डिंडोलभांठा, तेलसरा, दनपच, शुक्लाखार, देवरी, कसईपाली, चाकाबुड़ा, जवाली, डोंगरी, राल, रंजना, देवगांव, बतारी, झाबर, बेलटिकरी, रलिया, नवापारा, मुड़ाली, कटसीरा, अखरापाली, गंगदेई, बिरदा, रंगबेल, जपेली, कनेबरी, खैरभवना और पाली से होकर गुजरेगी।

        पाली विकासखंड की रैली सरईसिंगार, हरदीबाजार, बहमनिकोन, नेवसा, उतरदा, सिरली, बोईदा, मुरली, रामपुर, चौड़ा, नोनबिर्रा, बांधाखार, नुनेरा, पुटा, करतली, डोंगानाला, बकसाही, मुनगाडीह, तालापार, डुकुपथरा, बुडबुड, केराझरिया, नानुपल्ली, पोंडी, पुलालीकला, नगाई, लाफा, सैला और मादन से होकर निकलेगी। पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड की रैली जटगा, कटोरी नागोई, कटेशर नागोई, रावा, पोड़ी गोसाई, तुमान, अमलडीहा, अमझर, बिंझरा, सिंघिया, कोरबी सी, कापू बहरा, लखनपुर, कटघोरा और कोरबा से होकर जिला मुख्यालय पहुंचेगी।

        मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं और आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा आयोजन के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।



                Hot this week

                कोरबा: सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएमश्री तिलकेजा में नुक्कड़ नाटक का मंचन

                विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सेवा, संकल्प और...

                Related Articles

                Popular Categories