कोरबा: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से गौरी राठिया की संतान को पढ़ाई में मिला सहारा

        छात्रवृत्ति की राशि से खरीदीं पुस्तकें और कॉपियां, महतारी वंदन योजना का भी मिल रहा लाभ

        कोरबा (BCC NEWS 24): खरमोरा, जिला कोरबा निवासी श्रीमती गौरी राठिया के पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। गौरी राठिया का छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में मजदूर रेजा-कुली के रूप में पंजीयन है। श्रम विभाग से उन्हें मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत उनकी प्रथम संतान को 2,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हुई। गौरी ने इस राशि का उपयोग बच्चे के लिए पुस्तकें और कॉपियां खरीदने में किया। इससे बच्चे की पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में परिवार को मदद मिली। गौरी राठिया को महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। वे श्रम विभाग, कोरबा और छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि योजनाओं से मिलने वाली सहायता परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सहायक है।



                Hot this week

                रायपुर : सहकारिता आंदोलन को गति देने स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनाएं कार्ययोजना – डॉ. आशीष भूटानी

                अगला राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन जनवरी में तमिलनाडु के महाबलीपुरम...

                कोरबा: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

                अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के...

                Related Articles

                Popular Categories