बिलासपुर : एनटीपीसी सीपत में शपथ ग्रहण के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

            बिलासपुर (BCC NEWS 24): एनटीपीसी सीपत में 27  अक्टूबर 2026 को शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (एनटीपीसी लिमिटेड) श्री गुरदीप सिंह का सतर्कता संदेश परियोजना प्रमुख श्री विजय शंकर दुबे ने पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में श्री गुरदीप सिंह ने सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को संगठन की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए सभी कर्मचारियों से अपने कार्यों में नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

            वहीं, श्री सुरोजीत सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने मुख्य सतर्कता अधिकारी (एनटीपीसी लिमिटेड) श्रीमती रश्मिता झा का संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में श्रीमती झा ने सत्यनिष्ठा एवं नैतिक आचरण के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखने और निवारक सतर्कता को कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।  इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। कर्मचारियों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सतर्कता संबंधी विषयों से परिचित कराने के उद्देश्य से विजिलेंस क्विज का भी आयोजन किया गया।

            उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री विकास खरे, महाप्रबंधक (इंजीनियरिंग), श्री भक्त वत्सल पात्रा, प्रमुख (मानव संसाधन), श्री कुंदन राठौड़, विभागाध्यक्ष (विजिलेंस), अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। सभी ने भ्रष्टाचार के उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यसंस्कृति को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। 


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories