सांसद कमलेश जांगड़े हुईं शामिल, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला सहित विभिन्न विधाओं में युवाओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र किए वितरित
रायपुर (BCC NEWS 24): युवाओं की प्रतिभा, संस्कृति और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े शामिल हुईं। युवा महोत्सव के अंतर्गत विकसित भारत चौलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज और पारंपरिक वेशभूषा सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने युवाओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता और कौशल के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सांसद, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

(Bureau Chief, Korba)




