रायपुर : शहरी स्वच्छता और बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी मजबूती : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

            शिवनंदनपुर में 65.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरएफ-एसएलआरएम सेंटर का भूमिपूजन

            रायपुर (BCC NEWS 24): महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले की नगर पंचायत शिवनंदनपुर में 65.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरएफ-एसएलआरएम सेंटर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस केंद्र के निर्माण से नगर में कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण और अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

            शिवनंदनपुर में 65.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरएफ-एसएलआरएम सेंटर का भूमिपूजन
            शिवनंदनपुर में 65.07 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एमआरएफ-एसएलआरएम सेंटर का भूमिपूजन

            यह पहल नगर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्वच्छ एवं सुंदर शिवनंदनपुर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र के माध्यम से कचरे के व्यवस्थित प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के प्रयासों को गति मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रितेश जायसवाल, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री अजय गोयल, श्री ललित गोयल, श्री मनीबग्गा, श्री अंशुल गोयल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


                          Hot this week

                          रायपुर : दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार

                          गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में कल राज्योत्सव...

                          रायपुर : शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया जानने उमड़ रहे लोग

                          सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न...

                          Related Articles

                          Popular Categories