रायपुर : आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने तकनीकी समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

            वीबी-जी राम जी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी समन्वयकों एवं सहायकों का क्षमता संवर्धन

            ग्रामीण विकास कार्यों में तकनीकी दक्षता और गुणवत्ता बढ़ाने की पहल, तकनीकी अमले का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

            रायपुर (BCC NEWS 24): वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कार्यरत तकनीकी समन्वयकों एवं तकनीकी सहायकों के क्षमता संवर्धन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण संपर्क प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र (आरसीटीआरसी), नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त वीबी-जी राम जी एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में हुआ। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और तकनीकी अमले की कार्यदक्षता बढ़ाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है।

            वीबी-जी राम जी और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीकी समन्वयकों एवं सहायकों का क्षमता संवर्धन

            प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं से जुड़े तकनीकी अमले को आधुनिक कार्यप्रणालियों, निर्धारित तकनीकी मानकों तथा नवाचारपूर्ण गतिविधियों से अवगत कराते हुए उनकी कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ बनाना है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

            तकनीकी दक्षता से ग्रामीण विकास कार्यों की गुणवत्ता को मिलेगी मजबूती

            प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत संचालित कार्यों के तकनीकी पहलुओं, निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की कार्यप्रणालियों की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों के समाधान और कार्यक्षेत्र में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण गतिविधियों से भी अवगत कराया जा रहा है।

            तकनीकी मार्गदर्शिका से कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में मिलेगी सहायता

            प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी मार्गदर्शिका पुस्तिका का वितरण भी किया गया। यह मार्गदर्शिका तकनीकी अमले के लिए कार्यक्षेत्र में उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में सहायक होगी। इसके माध्यम से निर्माण कार्यों से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं और निर्धारित मानकों की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।  प्रशिक्षण में तकनीकी अमले की व्यावहारिक समझ विकसित करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता, दक्षता और प्रभावशीलता बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।

            जिलों के बीच अनुभव और नवाचारों का होगा आदान-प्रदान

            दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शामिल तकनीकी समन्वयकों एवं तकनीकी सहायकों को अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों, सफल नवाचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करेंगे। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में एकरूपता लाने, तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजने और कार्यों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार की दिशा में मदद मिलेगी।

            गुणवत्तापूर्ण निर्माण और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रमुख उद्देश्य

            राज्य शासन द्वारा ग्रामीण अधोसंरचना के विकास और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में तकनीकी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका है। वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी दक्षता का निरंतर संवर्धन आवश्यक है।


                          Hot this week

                          रायपुर : राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

                          ऑटो म्यूटेशन, जियो रेफरेंसिंग और ऑनलाइन राजस्व सुविधाओं की...

                          रायपुर : ई-रिक्शा खरीदने के लिए निर्माण महिला श्रमिकों को मिलेगा एक लाख रुपए का अनुदान

                          छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत पंजीकृत...

                          रायपुर : राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

                          मार्कफेड अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्वरायपुर...

                          Related Articles

                          Popular Categories